10 दिन में कई गांवों तक पहुंची कांग्रेस जोड़ो यात्रा, बासुपुरा में हुआ समापन ।
गुरु साहब बाबा दरबार से हुई थी शुरुआत, नेताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प ।

बैतूल। कांग्रेस जोड़ो यात्रा का समापन 8 अप्रैल को चिचोली ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित पंछी टोकरा पंचायत के ग्राम बासुपुरा में हुआ। यह यात्रा 30 मार्च को जिले के प्रसिद्ध श्री श्री 1008 गुरु साहब बाबा के दरबार से शुरू हुई थी, जिसने पूरे ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया।
यात्रा का नेतृत्व चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती कंचना बारस्कर बेठे ने किया। यह आयोजन मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिपक्ष नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि सिरसाम और जिला अध्यक्ष आजाद इरपाचे के निर्देश पर आयोजित किया गया।
समापन अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि सिरसाम, मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अक्कू पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोभू पंडोले, शिक्षक आसाराम यादव, राजेश बाबा साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों का गमछा पहनाकर सम्मान भी किया गया। नेताओं ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष कंचना बारस्कर बेठे ने सभी का आभार व्यक्त किया।




