आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जेईई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता:

99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील सूर्यवंशी बने जिले के टॉपर | कोचिंग के 50 से अधिक विद्यार्थी हुए सफल | 25 छात्र - छात्राओं ने हासिल किया 90 से अधिक परसेंटाइल|

बैतूल । जिले के उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्थान में शुमार आर डी कोचिंग क्लासेस बैतूल के विद्यार्थियों ने जेईई मैंस परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है ।संस्थान की मेधावी छात्र सजील सूर्यवंशी ने 99.68 परसेंटाइल हासिल कर जिले के टॉपर तथा वेंदांत कास्लेकर 99.25 परसेंटाईल लेकर दूसरे स्थान पर एवं वेदांश साहू 99.00 परसेंटाईल प्राप्त कर संस्थान ही नहीं बल्कि समूचे जिले को गौरान्वित किया है । जे ई ई मैंस के घोषित परीक्षा परिणाम में आर डी कोचिंग के आधा सैकड़ा से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है ,इनमें से 25 छात्र – छात्राओं ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।

विद्यार्थियों के परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम- ऋतु खंडेलवाल

जे ई ई मैंस परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले आर डी कोचिंग के छात्र – छात्राओं को संस्थान की निदेशक श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।संस्थान में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ने कहा कि जे ई ई मैंस में मिली शानदार सफलता विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन में रहकर किए गए नियमित अभ्यास ,कठोर परिश्रम एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है ।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है ।

संस्थान की सुनियोजित शैक्षणिक प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका

आर डी कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती खंडेलवाल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संस्थान द्वारा अपनाई गई सुनियोजित शिक्षक प्रणाली की भी जे ई ई मैंस के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका है ।उन्होंने कहा कि संस्थान के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से टेस्ट सीरीज का अभ्यास,कॉन्सेप्ट आधारित अध्यापन, व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण उपलब्ध करवरकर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए पारंगत किया जाता है। उन्होंने कहा कि जे ई ई मैंस के शानदार परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आर डी कोचिंग क्लासेज के अनुशासित माहौल, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं लक्ष्य आधारित सतत अभ्यास से ही उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया जा सकता है। संस्थान की निदेशक , प्रबंधन एवं प्राचार्य द्वारा उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों, उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई दी तथा जे ई ई एडवांस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समर्पण भाव से करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button