ईद के पावन अवसर पर 75 कदम 150 दिन अभियान के सदस्यों ने दी मुबारकबाद।

बैतूल। ईद के मुबारक मौके पर बैतूल में सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। 75 कदम 150 दिन अभियान के जुझारू सदस्यगण गुरुवार शाम करीब 7 बजे रेस्टोरेंट इंडियन ईरानी चाय रेलवे स्टेशन के सामने बैतूल गंज पहुंचे, जहां उन्होंने धानी न्यूज़ अखबार एवं लाइव वीर भारत न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ पत्रकार नईम मामू का आत्मीय स्वागत करते हुए पुष्प भेंट किए तथा मिठाई खिलाकर ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बैतूल शहर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी प्रेम का प्रतीक रहा है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग हर त्योहार को मिलजुलकर मनाते हैं, और नईम मामू एक सरल स्वभाव के हैं हर समाज में मिलकर रहते हैं जो जिले की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाता है। ईद जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार का आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।
इस अवसर पर सभी ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द बनाए रखने की दुआ की। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज में भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से लोगों के बीच आपसी विश्वास और प्रेम और अधिक मजबूत होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने वरिष्ठ पत्रकार नईम मामू के सामाजिक योगदान, शांति समिति में सक्रिय भूमिका एवं समाज को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से नईम मामू हमेशा सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
इस अवसर पर रमेश भाटिया, नारायण चढ़ोकार, वसीम कुरेशी इंदी वालिया, पिंकी भाटिया, साबिर मंसूरी अशोक झाम सहित 75 कदम 150 दिन अभियान के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




