Betul news: अपराध नियंत्रण परिषद के असिस्टेंट डायरेक्टर बने रूपेश्वर

Betul news: बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.वी.पी. सिंग ने बैतूल जिले के युवा समाजसेवी रूपेश्वर बिट्टू साहू को बैतूल जिले का असिस्टेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है की रूपेश्वर साहू ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले लोगों की हर संभव मदद करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करते है। उनकी इसी योग्यता को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद दिल्ली के द्वारा उनको बैतूल जिले का असिस्टेंट डायरेक्टर मनोनित किया है। रूपेश्वर साहू के मनोनयन पर उन्हें जिलेभर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।




