Appointment news: भारत आदिवासी पार्टी के विधिक सलाहकार बने हेमंत सरियाम

बैतूल। भारत आदिवासी पार्टी ने वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत सरियाम को भारत आदिवासी पार्टी जिला बैतूल के विधिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है। केन्द्रीय एकीकरण समिति के अनुमोदन निर्देशन के बाद हेमंत सरियाम को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपर गई। नियुक्ति के साथ ही भारत आदिवासी पार्टी द्वारा श्री सरियाम से यह अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वह जनप्रतिनिधि सलेक्शन प्रणाली का पालन करेंगे। भारत आदिवासी पार्टी के द्वारा नियुक्ति की यह सूचना कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी को प्रेषित की गई है।




