Nisha Bangre: डिप्टी कलेक्टर का इस्तीफा मंजूर, क्या कांग्रेस आमला से बदलेगी प्रत्याशी

MP News: बैतूल। निशा बांगरे के डिप्टी कलेक्टर पद से शासन ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। लंबी जद्दोजहद के बाद मंगलवार को इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब उनके चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है।
Controversy: निशा बांगरे ने किया चुनाव लड़ने का एलान, कहा दुनिया की कोई ताकत मुझे नहीं रोक सकती
निशा के द्वारा आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी की गई है। कांग्रेस से उन्हें टिकट मिलने की संभावना थी लेकिन सोमवार को ही कांग्रेस ने आमला से मनोज मालवे को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
अब निशा को टिकट दिया गया तो मनोज मालवे की टिकट काटनी होगी। कुल मिलाकर इस्तीफा स्वीकार होने से निशा और कांग्रेस दोनों की परेशानी बढ़ गई है।




