MPPSC 2019: बैतूल की पूनम मानकर बनी आबकारी उपनिरीक्षक

MPPSC 2019: बैतूल। लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बैतूल निवासी पूनम मानकर का चयन उप निरीक्षक आबकारी विभाग के पद पर हुआ है। पूनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के अलावा अपनी कड़ी मेहनत दृढ़ संकल्प एवं अटूट इरादों को दिया।

शुरू से ही मेधावी छात्रा के रूप में अपनी पहचान सुनिश्चित करने वाली पूनम ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है। पूनम ने बताया कि उनका अंतिम लक्ष्य राज्य लोक सेवा आयोग के तहत सर्वोच्च पद डिप्टी कलेक्टर को प्राप्त करना है, तब तक वह निरंतर अपना प्रयास जारी रखेगी। पूनम के एमपीपीएससी 2019 में चयन होने से परिवार एवं समाज का नाम रोशन हुआ है।

पूनम के पिता नेपाल मानकर पटवारी के पद पर कार्यरत हैं और माता ललिता मानकर सहायक मानचित्रकार के पद पर पीआईयू में पदस्थ हैं। पूनम को अजाक्स के जिलाअध्यक्ष अनिल कापसे, रोटी बैंक के अध्यक्ष आर. के. विजयकर, उपाध्यक्ष एस. ब्राह्मणे, पटवारी संघ बैतूल के जिलाअध्यक्ष जितेंद्र पवार, गुजरे, समाजसेवी शेषराव वाइकर, प्रोफेसर सिद्धार्थ पंडोले, नितिन सरनेकर जूनियर इंजीनियर एमपीईबी आदि वरिष्ठजनों, इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button