Surprise Inspection : कमिश्नर ने किया भैंसदेही एवं आमला तहसील कार्यालय का निरीक्षण

Surprise Inspection : बैतूल। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त के.जी. तिवारी ने गुरुवार को बैतूल जिले की भैंसदेही तथा आमला तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की प्रमुख शिकायतें राजस्व को लेकर रहती हैं। खसरा खतौनी नक्शा नामांतरण बटवारा आदि ऐसी प्रमुख एवं सामान्य शिकायतें हैं जिनका समय पर और त्वरित निपटारा कर दिया जाता है, तो 80 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण स्वयं हो जाएगा ।

पटवारी एवं एसडीएम निर्धारित तिथि पर अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहें जिससे आम जनता को यह मालूम हो को कि पटवारी किस दिन कार्यालय में उपस्थित रहेंगे किस समय पर रहेंगे जिससे वह यथा समय अपने कार्य के लिए कार्यालय आएं। राजस्व अधिकारी को यह सोचना चाहिए कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायत लगभग एक जैसी ही होती हैं। उनका निराकरण का तरीका भी वही है, नयापन कुछ भी नहीं। नियमानुसार यदि कार्य किया जाए तो यह सब आपके लिए सामान्य कार्यों का एक भाग है। बस कमी है तो इच्छा शक्ति की। आपको अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इन कार्यों का निपटान करना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button