देवी अहिल्या बाई पर नवप्रकाशित पुस्तक का विमोचन 16 मई को

अटल सभागृह में बैठक आयोजित कर बनाई पुस्तक विमोचन समारोह की रूपरेखा

बैतूल। जयवंती महाविद्यालय के अटल सभागृह में रविवार सुबह अखिल भारतीय साहित्य परिषद् और पुण्यश्लोक देवी अहिल्या त्रिशताब्दी समारोह समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लगभग आधा सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में देवी अहिल्या पर प्रवीण दाताराम गुगनानी की नवप्रकाशित पुस्तक जय जय जयतु अहिल्या बाई के विमोचन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

देवी अहिल्या की गौरवमयी जीवन यात्रा पर केंद्रित इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न जानकारियां श्रीमती वंदना कुंभारे, सचिव देवी अहिल्या समिति, विजय हारोड़े, कोषाध्यक्ष अहिल्या समिति और विनय डोंगरे, सचिव देवी अहिल्या समिति द्वारा दी गईं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह भव्य समारोह 16 मई को जयवंती महाविद्यालय के अटल सभागृह में आयोजित किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर की अध्यक्षता संत उत्तमस्वामी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक अशोक पांडे उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके और पूर्व राज्यमंत्री तपन भौमिक भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती वंदना कुंभारे, उषा द्विवेदी, प्रमिला, नीतू चढ़ोकार, साक्षी शर्मा, तूलिका पचौरी, अल्का पांडे, प्रमिला सिमैया, अनुसुइया अमरूते, सुशीला बोड़खे, सिद्धलता महाले, विनय डोंगरे, प्रवीण दाताराम गुगनानी, केतन चतुर्वेदी, अभिषेक सेन, घनश्याम मदान, विजय हारोड़े, मधुकर साबले, दीपक कपूर, पप्पी शुक्ला, बालाराम साहू, रामनारायण शुक्ला, विजय कुबड़े, दीपक पाल, राजेश मंसूरिया, गणेश दरवाई, बलराम जसूजा, दिनेश सोनी, ऋषभ जैन, पंजाबराव गायकवाड़ और हिमांशु शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button