Traffic Plan : सावधान…धनतेरस और दीपावली पर शहर के इन मार्गों पर नहीं जा पाएंगे वाहन

यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए दो दिन गंज और कोठीबाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया

Betul News : बैतूल। यदि आप धनतेरस और दीपावली की खरीदी करने के लिए शहर के बाजार में जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। आप इस खबर को पूरा पढ़कर ही बाजार में खरीदी करने के लिए वाहन से जाएं। दरअसल पुलिस ने आम लोगों को बाजार में वाहनों की धींगा मस्ती से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

नगर के कोठीबाजार और गंज क्षेत्र में धनतेरस एवं दीपावली के मौके पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने दो दिन तक इन क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक बंद कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर से 12 नवंबर तक के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बाजार हेतु आने वाले ग्राहको एवं शहर के नागरिकों के लिए सुगम यातायात की व्यवस्था बनाई गई है। हेतु निम्नानुसार यातायात व्यवस्था बनाई गयी है ।

थाना चौक से लल्ली चौक तक बड़े वाहन एवं कार लोडिंग वाहन परिवर्तित मार्ग से पहुंच सकेंगे। लल्ली चौक से गणेश चौक तक चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध रहेगा ।बाबू चौक से टांगा स्टेण्ड तक चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध रहेगा ।गंज क्षेत्र में कांतिशिवा चौक, कश्मिरा चौक, टांगा स्टेण्ड, बाबू चौक, दिलबहार चौक से होकर गुजरने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का दीपावली पर्व को देखते हुए भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। कोठी बाजार क्षेत्र में गेंदा चौक, कारगिल चौक, अम्बेड़कर चौक, बस स्टेण्ड, लल्ली चौक से थाना चौक तक, गणेश चौक से लल्ली चौक तक शिवाजी चौक से लल्ली चौक तक होकर गुजरने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button