आज होगा श्री विराग विशुद्ध पावन वर्षा योग महोत्सव का मंगल कलश स्थापना समारोह

बैतूल। चैतन्य चमत्कारी श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विनोबा वार्ड एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में श्री विराग विशुद्ध पावन वर्षा योग महोत्सव-2026 के अंतर्गत रविवार 2 अगस्त को केसर बाग, जे.एच. कॉलेज रोड पर मंगल कलश स्थापना समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें प.पू. 105 श्री आर्यिका विरम्या श्री माताजी, प.पू. 105 श्री आर्यिका विसंयोजना श्री माताजी के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ मंगल कलश की स्थापना की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार यह समारोह वर्षा योग महोत्सव का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी शामिल होंगे। सकल जैन समाज ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।




