10 मार्च को राधाकृष्ण धर्मशाला में होगा राठौर क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह।
समाज के बंधुओं, मातृशक्ति और युवाओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील।

बैतूल। जिला राठौर क्षत्रिय समाज बैतूल के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन 10 मार्च मंगलवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गंज स्थित राधाकृष्ण धर्मशाला में दोपहर 1 बजे से होगा।
जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर ने बताया कि समारोह में समाज के सभी सामाजिक बंधुओं, मातृशक्ति और युवा साथियों को सादर आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही राठौर क्षत्रिय समाज बैतूल की जिला कार्यकारिणी, जिला महिला कार्यकारिणी और जिला युवा कार्यकारिणी के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में जिले की सभी क्षेत्रीय इकाइयों ग्राम, नगर और शहर की मुख्य कार्यकारिणी, महिला कार्यकारिणी और युवा कार्यकारिणी के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। जिला इकाई एवं विभिन्न क्षेत्रों के तीनों इकाइयों के अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम की सूचना का प्रसार करने का अनुरोध किया गया है।
जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर एवं जिला कार्यकारिणी ने समाज के सभी बंधुओं, मातृशक्ति और युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में होली मिलन समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




