गणेश वार्ड में टंकी निर्माण के नाम पर लाखों लीटर पानी बर्बाद।

कॉलेज चौक पर पाइप तोड़कर हजारों लीटर पानी बहाया । शिवसेना ने दोनों ठेकेदारों पर की एफआईआर की मांग । शिवसेना जिलाध्यक्ष विजेंद्र गोले का आरोप।

बैतूल। शिवसेना जिलाध्यक्ष विजेंद्र गोले ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जल है तो कल है का संदेश देने वाली व्यवस्था में ही खुलेआम पानी की बर्बादी हो रही है और जिम्मेदार चुप हैं।

विजेंद्र गोले के अनुसार गणेश वार्ड में सरकारी पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान सरकारी हेड पंप में मोटर लगाकर लाखों लीटर पानी बहाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नगर पालिका ने इसके लिए अनुमति दी है, और यदि दी है तो किस आधार पर दी गई। उनका कहना है कि सरकारी हेड पंप में मोटर लगाना नियमों के खिलाफ है और यह सीधी लापरवाही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी घटना कॉलेज चौक की है, जहां नगर पालिका की पाइप लाइन को जेसीबी से तोड़ दिया गया, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। गोले ने कहा कि पानी संकट के दौर में इस तरह की बर्बादी अस्वीकार्य है।

विजेंद्र गोले ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि जिस जेसीबी से पाइप तोड़ी गई, उसे जब्त किया गया या नहीं और संबंधित ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज हुई या नहीं। इसी तरह गणेश वार्ड में लगाई गई मोटर को लेकर भी कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।

उन्होंने मांग की कि दोनों मामलों में संबंधित ठेकेदारों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही कॉलेज चौक पर उपयोग की गई जेसीबी और गणेश वार्ड में हेड पंप पर लगाई गई मोटर को जब्त किया जाए।

विजेंद्र गोले ने कहा कि नगर पालिका को यह बताना चाहिए कि उसने इस पूरे मामले में अनुमति दी थी या नहीं, और यदि दी थी तो उसके पीछे क्या कारण थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसेना आंदोलन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button