Cyber Crime : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम कराने विधायक से सवा लाख की मांग करने वाला गिरफ्तार
आमला विधायक को फर्जी काल कर की पैसो की मांग, साइबर ठग उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

Cyber Crime : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से माननीय आमला विधायक को फर्जी काल कर, पैसो की मांग करने वाले आरोपी को बैतूल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 04 /08/24 को विधायक आमला योगेश पडांग्रे के द्वारा शिकायत आवेदन दिया गया कि करीबन 3-4 दिनों से मोबाइल नम्बर 9336218380 से नीरज सिंह द्वारा लगातार फोन किया जा रहा है ।
अपने आप को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नडडा के कार्यालय दिल्ली से होना बताया । राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम कराने के लिये 1,25,000 रू. की मांग की गई एवं क्यु आर कोड भेजकर आनलाईन पैंसा ट्रासफर करने के लिये फर्जी काल किया जा रहा है। रिर्पोट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 282/24 धारा 308(2)BNS 2023, 66(D) IT ACT का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान संदेही मोबाइल नम्बर 9336218380 के आधार पर तकनिकी संसाधनो के विश्लेषण से आरोपी के कानपुर उत्तरप्रदेश में होना ज्ञात हुआ। सायबर सेल की मदद से थाना गंज पुलिस द्वारा आरोपी नीरज सिंह राठौर पिता शिवराज सिंह राठौर उम्र 39 साल निवासी ग्राम उमरी जिला जालौन उत्तरप्रदेश को कानपुर से हिरासत में लिया। थाना गंज लेकर आये तथा आरोपी से पुछताछ पर आरोपी द्वारा विधायक को फर्जी काल करके पैसो कि माग करना का जुर्म स्वीकार किया ।
आरोपी के कब्जे से एक वीवो कपंनी का मोबाइल फोन व मोबाइल नम्बर 9336218380 की सिम जप्त की गई । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया, उनि कविता नागवंशी,उनि भानु प्रताप बुन्देला , प्रआर प्रकाश, प्रआर चन्द्रकिषोर, आर मनोज, आर अनिरूध्द, आर दीपेन्द्र एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही है ।




