क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज महिला संगठन ने गुड़ी पूजा के साथ किया सुंदरकांड पाठ ।

बैतूल। गुड़ी पाडवा के पावन अवसर पर क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज महिला संगठन द्वारा गुड़ी स्थापना, पूजन तथा सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला संगठन की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में संरक्षक मंडल की प्रमुख सदस्य अलका ताई लिखितकर, मधुबालाताई देशमुख और जयाताई मानकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं संगठन की पूर्व अध्यक्ष रेखा ताई बारस्कर भी गुड़ी पूजा में शामिल हुईं। महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सिद्धलता ताई महाले के नेतृत्व में पूरा आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
संगठन की कोषाध्यक्ष वंदना ताई पन्डागरे, सचिव ज्योति बारस्कर, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख, उपाध्यक्ष संगीता ताई चढोकार तथा सह सचिव अलका ताई वागद्रे ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही अरुणा ताई पाटणकर, छाया ताई चढोकार, गीता ताई धोटे, लता साबले, लता कनाठे, वनिता बोहरपी, लता चढ़ोकर,शालिनी,सुमनधोटे शेवंती ताई माकोडे, राजेश्वरी खंडागरे,मीनाक्षी,सुमित्रा माकोड़े नीता महाले सोनू धोटे सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
सुंदरकांड ग्रुप द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। गुड़ी पूजा भी विधि-विधान से संपन्न हुई। अंत में सभी उपस्थित महिलाओं के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सिद्धलता ताई महाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुड़ी पाडवा हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का पावन पर्व है और ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और संस्कारों को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से इस तरह के कार्यक्रम और भी सफल बनते हैं तथा आगे भी समाज की महिलाएं इसी तरह धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी।




