VOTING LIVE UPDATE : बैतूल की पांचों विधानसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 73.96 प्रतिशत मतदान

VOTING LIVE UPDATE बैतूल। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे तक जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 73.96 प्रतिशत मतदान हो चुका है। अब मतदान के लिए एक घंटे का समय शेष रह गया है। कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार अब भी लगी हुई है।
बैतूल की पांचों विधानसभा सीट पर शाम पांच बजे तक मतदान की स्थिति–
आमला 130- 73.27 प्रतिशत
बैतूल 131- 76.44 प्रतिशत
भैसदेही 133- 73 प्रतिशत
घोड़ाडोंगरी 132- 69.11 प्रतिशत
मुलताई 129- 78.45 प्रतिशत




