introduction conference: बैतूल में होगा सेन समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 

बैतूल। सर्व सेन समाज कल्याण एवं विकास समिति जिला बैतूल के सौजन्य से संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती के अवसर पर बैतूल नगर में प्रथम बार समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों का एक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिना उप जाति भेद के समस्त सेन समाज मालवीय, सराठे, श्रीवास, सविता, नाभिक वर्मा महाराष्ट्रीयन सेन के विवाह इच्छुक युवक-युवतियों के लिए एक खुला मंच प्रदान करने का एक सामाजिक प्रयास है। युवक युवतियां अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर अपना परिचय, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसायिक योग्यता, अभिरुचियों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रख सकते हैं। इस सम्मेलन के द्वारा इन बच्चों के अभिभावक गणों को भी अनुकूल वर या वधु खोजने मे सहायता मिलेगी। जिला वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष रमेश बोरखड़े ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे युवा बच्चों को स्वयं को अभिव्यक्त करने का और एक दूसरे को जानने का एक अवसर मिलेगा। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजू श्रीवास, राजू नरेश मालवी एवं कोषाध्यक्ष मुन्नालाल बघेले व सचिव रामनारायण उच्चसरे ने बताया कि इस कार्यक्रम में किसी भी जिले से या क्षेत्र के सेन समाज के युवा बच्चों को अपने परिवार के साथ पंजीयन कराना आवश्यक होगा। समाज के युवा अध्यक्ष दीपक मालवीय, विधिक प्रकोष्ठ सदस्य सुनील सोनकपुरिया (अधिवक्ता), नगर अध्यक्ष दिनेश देशकर, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल बघेले, उत्तम बोरकर, प्रचार सचिव जीवनलाल उच्चसरे, अशोक मालवीय (पत्रकार) और महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती रेखा सहाने व पुष्पा उच्चसरे, सचिव पावस दीपके, अंजू सोनकपुरिया, सपना कुरावले, शिखा भौरासे, हरिराम मालवीय, हंसूराम उच्चसरे, गोविन्दराव मदनकर भगवानदास बोरकर, सदन कुरावले, सुन्दरलाल सोलंकी व समस्त सेन समितियों के सदस्यों ने संरक्षकगणों ने सभी सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए तन मन धन से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button