inauguration of district office: हिंदुत्व की रक्षा के संकल्प के साथ बैतूल में राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला कार्यालय का शुभारंभ

सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई विशेष पूजा-अर्चना

inauguration of district office: बैतूल। हिंदुत्व की रक्षा और समाज सेवा के लिए समर्पित संगठन राष्ट्रीय हिंदू सेना के बैतूल जिला कार्यालय का शुभारंभ बुधवार 6 नवंबर 2024 को किया गया। स्वागत काफ़ी हाउस के निकट स्थित इस कार्यालय का उद्घाटन संगठन के प्रांत सचिव बंटी सरियाम ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों पदाधिकारी और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इगले, प्रांत प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे, विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, विभाग युवा अध्यक्ष मनीष मालवीय और जिला अध्यक्ष अनुज राठौर शामिल थे।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान मां भारती, गौ माता, मां तुलजा भवानी और भगवान श्रीरामचंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन-पूजन किया गया। संगठन के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने बताया कि नए कार्यालय के खुलने से संगठन के कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू सेना पूरे देश में हिंदुओं की रक्षा के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है और बैतूल जिले में विभिन्न सेवा प्रकल्प, गौ रक्षा, रक्तदान, धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन, कंबल वितरण और समाज के जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्यों में सक्रिय है।
इस अवसर पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, समाजसेवी अरुण जयसिंगपुरे, भाजपा नेता सुनील गुड्डू शर्मा और राकेश रक्कू शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाए दीं।
कार्यक्रम में समाजसेवी गौरव बन्टी राठौर, वैभव डैनी राठौर, बड़ू लिखितकर, आकाश लोखंडे, मेहरा समाज जिला अध्यक्ष संतू सूर्यवंशी, भाजपा नेता राहुल वडुकले, हेमंत देशमुख, नितिन देशमुख, गोलू उघड़े, विभाग सह संयोजक राजा चौहान, विभाग समन्वय प्रमुख जितेंद्र प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश आहके, तहसील संयोजक संदीप मालवीय, तहसील सह गौरक्षा प्रमुख आशीष यादव, तहसील सचिव युवराज नागले, तहसील संयोजक हरिपाल नागले, तहसील युवा संयोजक रूपेश साहू, विभाग युवा संगठन मंत्री गगाधर रफ़्तार, प्रखंड अध्यक्ष सौमेश सोनी, कपिल गंगारे, प्रखंड महामंत्री नवीन जावलकर, प्रखंड अध्यक्ष अरुण देशमुख, प्रखंड मंत्री हिमांशु राजपूत, पवन हरणे, राजू नरेश मालवीय, संजू श्रीवास, भगवानदास बोरकर, संजय नगदे, गोल्डी नागले, विजय बडोदे, पवन बेदरकर, कमल उच्चसरे, दिलीप उच्चसरे, सुनील नागोरे, सदन कुरावले, प्रिंस साहू, सागर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
पवन मालवीय ने बताया कि कार्यालय के खुलने से संगठन के सेवा कार्यों में और अधिक तेजी आएगी और हिंदू समाज को एकजुट करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button