देवड़ा देव अर्जुन कुंड में चलाया स्वच्छता अभियान, जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ
शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने लिया भाग

बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवड़ा देव अर्जुन कुंड, बरबतपुर वार्ड नंबर 07 में प्राचीन जल स्त्रोत की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार के लिए विशेष पहल की गई। इस आयोजन में नगर परिषद शाहपुर के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवड़ा देव अर्जुन कुंड में साफ-सफाई और जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद शाहपुर के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव, पार्षद श्रीमती सुशीला मोनू पंद्राम, कुशुम पिंटू परसाई, गुड्डा उमेश बागड़े, कमलेश प्रजापति, समाजसेवी श्री अरुण तिवारी, कमल किशोर परसाई, सुनील घिडोड़े, राजेंद्र गडवाल, मुन्ना राठौर, छोटू दिनेश राठौर, शिव प्रसाद साहू, प्रदीप साहू, शिवम रोहरे और अन्य सम्मानित जन सामान्य उपस्थित रहे।
— जनभागीदारी से संवारा गया कुंड–
इस पहल के तहत, प्राचीन जल स्त्रोत की सफाई और संरक्षण के लिए विशेष कदम उठाए गए। उपस्थित लोगों ने श्रमदान करते हुए कुंड की सफाई की और उसके आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ किया। इसके साथ ही, जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कार्यवाही की योजना बनाई गई। समाजसेवी अरुण तिवारी और कमल किशोर परसाई ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों को जल स्त्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।
— सभी ने लिया स्वच्छता का संकल्प–
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर स्वच्छता का संकल्प लिया और अपने क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का वादा किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने-अपने योगदान का आश्वासन दिया। नगर परिषद शाहपुर के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक ने कहा यह आयोजन क्षेत्र के लोगों को प्राचीन जल स्त्रोतों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सफल रहा। इसके साथ ही, यह पहल समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुई।




