Lohdi utsav: पंजाबी कृष्ण मंदिर 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी उत्सव

नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं का होगा सम्मान


बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले लोहड़ी उत्सव को इस बार भी धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। संस्था के सचिव दीपक खुराना ने बताया कि इस वर्ष लोहड़ी का आयोजन 13 जनवरी को पंजाबी कृष्ण मंदिर, राजेंद्र वार्ड में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं और नवविवाहित जोड़ों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, लोहड़ी प्रज्वलन के साथ पारंपरिक गीतों पर नृत्य और खुशियों के साथ लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा। समिति ने सभी सजातीय बंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button