संघ शताब्दी वर्ष में बैतूल में होगा भव्य महानाट्य आयोजन।
25 मार्च को अटल सभागार में युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार नाट्य प्रस्तुति।

बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा संघ के आद्य सरसंघचालक युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित भव्य नाट्य अविष्कार महानाट्य का आयोजन 25 मार्च को जयवंती हाक्सर महाविद्यालय बैतूल के अटल सभागार में शाम 7 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके, बैतूल विधायक एवं भाजपा मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नगर पालिका परिषद बैतूल की अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, जिला संघचालक बुधपाल काकोडिया, पद्मश्री मोहन नागर, जन अभियान परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष, तथा जेएच कॉलेज बैतूल की प्राचार्य मीनाक्षी चौबे की उपस्थिति रहेगी।
संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय महामंत्री मोतीलाल कुशवाह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि संघ शताब्दी वर्ष के तहत संस्कार भारती लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया कि यह महानाट्य नागपुर की नादब्रह्म संस्था द्वारा निर्मित भव्य प्रस्तुति है। संस्कार भारती बैतूल के महामंत्री योगेंद्र ठाकुर ने जिले के नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।




