अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने गगनदीप खेरे
समाज सेवा में सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान, प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत पटवा ने किया मनोनयन

बैतूल। अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा ने समाज सेवा एवं संगठन के प्रति सक्रिय योगदान को देखते हुए बैतूल के गगनदीप खेरे को मध्यप्रदेश का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। महासभा ने विश्वास जताया है कि वे संगठन की गतिविधियों, योजनाओं और विचारों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज को मजबूत और संगठित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा (मध्यप्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत पटवा, कोषाध्यक्ष सी. के. पटवा एवं महामंत्री मदन गोपाल पटवा द्वारा यह नियुक्ति की गई। महासभा की ओर से जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि गगनदीप खेरे को संगठन एवं समाज के प्रति उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
गगनदीप खेरे की प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उल्लेखनीय है कि गगनदीप खेरे विगत तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे तहसील स्तर से समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू करने वाले क्षेत्र के पहले पत्रकार माने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश शासन से राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार भी हैं।




