सावंगा में कथा स्थल पर लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, 50 मरीजों को मिली होम्योपैथिक चिकित्सा


बैतूल। बैतूल से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम सावंगा में सुश्री वर्षा किशोरी जी के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन जारी है, वहीं आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी, बैतूल द्वारा 6 फरवरी को निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित कर 50 मरीजों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंदों को मुफ्त चिकित्सा सहायता देने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में डॉ. मनोज वरवड़े ने स्वयं मरीजों की जांच कर परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। विभिन्न रोगों से पीड़ित लगभग 50 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया और उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय सलाह पूरी तरह निशुल्क दी गई। डॉ. मनोज वरवड़े पूर्व से भी बैतूल क्षेत्र में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में नियमित सेवाएं देते रहे हैं।
शिविर में कल्पना पवार एवं राजकुमारी बामने ने नर्सिंग स्टाफ के रूप में सहयोग प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र खोबरागड़े का विशेष सहयोग रहा।
आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी बैतूल जिले, विशेषकर घोड़ाडोंगरी एवं आसपास के क्षेत्रों में संस्कृति संरक्षण, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आदिवासी कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। सोसाइटी द्वारा नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि ग्रामीण और जनजातीय समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंच सके।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कथा के साथ आयोजित मेडिकल कैंप ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। सोसाइटी के सदस्यों ने भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button