धम्म दीक्षा दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को वितरित किया भोजन, अंबेडकर चौक पर बांटा पुलावा
सामाजिक जनकल्याण समिति व महिला संगठन ने मनाया बाबा साहेब का दीक्षा दिवस


बैतूल। अंबेडकर चौक पर 2 अक्टूबर को सामाजिक जन कल्याण समिति और महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में धम्म दीक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सूरजलाल मंडलेकर और सचिव शिवदयाल चौकीकर ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
समिति द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया गया, वहीं अंबेडकर चौक पर पुलावा वितरण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक जनकल्याण समिति महिला संगठन की अध्यक्ष चंद्रप्रभा चौकीकर, सचिव कंचन भूमरकर, कोषाध्यक्ष वृंदा नागले, डीआर झरबडे, शिवदयाल चौकीकर, अजाबराव भूमरकर, नत्थू प्रसाद चौकीकर, माणिकराव कापसे, पंजाबराव भालेकर, पंजाबराव अतुलकर, बुधराम वाईकर, पंजाबराव सोनारे, मधुकर पाटिल, तुकाराम लोखंडे, भाऊराव भालेकर, द्वारका प्रसाद बिसंद्रे, यादोराव खातरकर, कृष्णराव उबनारे, रमेश झरबडे, संजय जौंजारे, भीमराव नागले, रायमल वरवड़े, सूरज लाल मंडलेकर, रामभरोस पूर्वे, नंदलाल खातरकर, जगदीश वाईकर, एसआर वाईकर, रामकिशोर कापसे, रामशंकर आवलेकर, धन्नू झरबडे, रामदास पंडाग्रे, एनके मांडवे, महादेव पाटिल, सरजेराव पाटिल सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंच संचालन माणिकराव कापसे ने किया। तुकाराम लोखंडे ने विचार रखते हुए समाज की एकता पर बल दिया। मधुकर पाटिल ने बाबा साहब की दीक्षा दिवस से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी दी। भाऊराव भालेकर ने अपने उद्बोधन में एकजुट होकर समाज सेवा करने पर जोर दिया। वहीं एनके मांडवे ने भी बाबा साहब की दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष सूरजलाल मंडलेकर ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।





