Coal Pensioners news: कोल पेंशनरों की मांगों पर विचार करेगी सरकार

एआईसीपीए की आपातकालीन बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दी जानकारी

बैतूल। ऑल इंडिया कोल पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एआईसीपीए की आपातकालीन बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में बैतूल जिले से कोल माइंस सेवानिवृत कर्मचारी संघ, एचएमएस संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने 12 फरवरी को जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बैतूल जिले के एचएमएस पदाधिकारियों को अवगत कराया कि सरकार ने कोल पेंशनरों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है इसलिए 12 फरवरी को आयोजित धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
एचएमएस संगठन के जिला अध्यक्ष दिनकर साहू ने बताया कि विगत तीन-चार वर्षो से की गई मेहनत का नतीजा है कि सरकार हमारी बातों को मानने के लिए तैयार हो गई है। महासचिव डीआर झरबडे, उपाध्यक्ष अजय सिंह राजपूत, माणिकराव कापसे, रामदास पंडाग्रे ने ऑल इंडिया कोल पेंशनर्स एसोसिएशन के पीके सिंह राठौड़, बीके श्रीवास्तव एवं समस्त वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में कोल मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी रुपिंदर बरार, संजोजक पीके सिंह राठौर, दिल्ली ब्रांच के प्रेसिडेंट अब्दुल कलाम उपाध्यक्ष, बीके श्रीवास्तव शामिल हुए। बैठक में सेक्रेटरी ने आश्वासन दिया कि कोल पेंशनरों की मांग पर सरकार विचार कर रही है। मार्च के पहले सप्ताह में बिलासपुर में सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें पेंशनर संघो को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि आने वाले समय में हमारी मांगों को यदि नहीं माना गया तो धरना प्रदर्शन के लिए फिर निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button