Fighter Plane Crash : video:बड़ा हादसा, वायुसेना के दो फाइटर जेट क्रैश
Fighter Plane Crash : video: बड़ा हादसा, वायुसेना के दो फाइटर जेट क्रैश

बैतूल।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास सुखोई 30 और मिराज फाइटर प्लेन क्रेश हो गए।
आधिकारिक जानकारी दी जा रही है कि दोनो पायलट सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फाइटर जेट ने अभ्यास के लिए ग्वालियर एयर बेस से उड़ान भरी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर चारों ओर धुंआ और विमानों का मलबा पड़ा नजर आया। दुर्घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने भी ट्वीट किया है कि मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई–30 और मिराज –2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुःखद है।मैने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं।विमानों के पायलटों के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।




