लव जिहाद: आदिल ने आदित्य बनकर नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

इस्लामिक गतिविधि , हिजाब आदि में लिप्त कर जबरन मतांतरण का प्रयास

लव जिहाद : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम समाज के युवक ने हिंदू नाम बताकर नाबालिग बालिका को फांसा और दुष्कर्म का शिकार बना डाला। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के पतौवापुरा निवासी आदिल मंसूरी ने खुद को आदित्य बताकर 13 साल की बालिका को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे दुष्कर्म का शिकार बनाकर इस्लामिक गतिविधि , हिजाब आदि में लिप्त कर जबरन मतांतरण का प्रयास किया गया। पीड़िता के पिता ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार रात शाहपुर थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने धारा 5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का पंजीबद्ध कर असल कायमी के लिए थाना बीजादेही भेजा है।

 

शाहपुर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक सोनम साहू ने मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि रात्रि करीब 12 बजे बीजादेही थाना क्षेत्र के लोग थाने पहुंचे और लिखित आवेदन देकर शाहपुर के पतौवापुरा निवासी आदिल मंसूरी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में पिता ने कहा है कि आदिल मंसूरी ने उनकी 13 वर्षीय बेटी से हिंदू लड़का आदित्य बनकर पहचान बढाई गई एवं प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे इस्लामिक गतिविधियो मे संलिप्त करते हुए बेटी से इंस्टाग्राम आईडी पर इस्लामिक गतिविधियों की पोस्ट डलवाई गई । जबरन उसे अपने धर्म से घृणा की बातें मन मे भरकर इस्लाम धर्म ग्रहण करने का दबाव बनाया।

 

आदिल मंसूरी द्वारा धर्मांतरण का प्रयास करते हुए लव जिहाद के उद्देश्य से उक्त कृत्य किया गया है। शिकायत पर आरोपित आदिल के खिलाफ धारा 5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का अपराध दर्ज कर असल कायमी एवं विवेचना के लिए बीजादेही थाना भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button