राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होने ग्वालियर रवाना हुआ जेएच कॉलेज का नृत्य दल
विधायक हेमंत खंडेलवाल से मिले दल के कलाकार

बैतूल। राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल होने के लिए बुधवार को जेएच कॉलेज का नृत्य, नाटक एवं माइम दल ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। ग्वालियर जाने से पूर्व दल के कलाकारों ने विधायक हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। विधायक ने सभी कलाकारों को अग्रिम बधाई दी। उल्लेखनीय है कि जेएच कॉलेज के नृत्य, नाटक एवं माइम दल ने अंतर विश्व विद्यालय स्तर प्रतियोगिता जीतकर महाविद्यालय के साथ-साथ बैतूल जिले का नाम गौरवान्वित किया है। युवा उत्सव प्रभारी जिला समन्वयक डॉ.राजेश शेषकर ने बताया कि राज्य स्तर प्रतियोगिता 23 से 25 फरवरी तक ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली हैं। इस प्रतियोगिता में जेएच कॉलेज के छात्र-छात्राएं बरकतुल्लाह विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। दल भोपाल रवाना हुआ है, वहां से विश्वविद्यालय के सानिध्य में सभी प्रतिभागी ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.सुभाष साहू के नेतृत्व में छात्र छात्राओं का दल रवाना होगा।
समूह नृत्य का निर्देशन एकलव्य लोक कला समिति के फाउंडर महेश इंगले, नाटक विधा का निर्देशन सोनू कुशवाह एवं माइम निर्देशन साहिल खान कर रहे है। 26 कलाकारों का यह दल भोपाल बरकतुल्लाह विश्व विद्यालय के लिए रवाना हुआ। एकलव्य लोक कला समिति के फाउंडर महेश इंगले ने बताया वे कलाकार साथियों के साथ विधायक से आशीर्वाद लेने पहुंचे। विधायक हेमंत खंडेलवाल न सिर्फ कलाकारो की मदद करते है अपितु लोक कला को बढ़ावा देने में भी सबसे पहले और सार्थक कार्य करते है। ऐसे में छात्र छात्राओं को उनका आशीर्वाद और सहयोग ऊर्जा से भर देता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य विजेता चौबे ने जनभागीदारी अध्यक्ष घनश्याम मदान, युवा उत्सव प्रभारी जिला समन्वयक डॉ.राजेश शेषकर एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को बधाई प्रेषित की।




