Cobra Snake : मकान में अचानक निकला जहरीला कोबरा सांप, मचा हड़कंम, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Cobra Snake: Poisonous cobra snake suddenly appeared in the house, created panic, snake friend rescued

Cobra Snake : बैतूल। तेज गर्मी के कारण अब सांप भी घरों में ठंडी जगह में घुसने लगे हैं। गुरुवार को भी मध्यप्रदेश के बैतूल में बडोरा क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर के मकान में अचानक कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बडोरा क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर में अशोक झरबडे के मकान में कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। घर के सभी लोग घर से बाहर निकल गए। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को दी ।
देखें वीडियो….
सूचना के कुछ देर बाद सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और काफी देर तक मशक्कत करने के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया है।

सर्व मित्र विशाल विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोबरा सांप बहुत ही बड़ा था और यह काफी जहरीला होता है जिसके डसने के कुछ ही देर बाद किसी भी व्यक्ति की मौत होना निश्चित है। अगर कोई सांप किसी व्यक्ति को डस ले तो झाड़ फूंक के चक्कर में ना रहें, सीधे जिला अस्पताल जाकर उपचार करवाएं।




