संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने किया कार्य विभाजन, आमला में सौंपी नई जिम्मेदारियां।
जिला प्रवक्ता विजय पारधी को सौंपी मोरखा, बारंगवाड़ी और हथनोरा मंडलों की कमान। आमला नगर मंडल के प्रभारी बने सुभाष देशमुख। जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने संगठन सृजन अभियान के तहत किया गया कार्य विभाजन।


बैतूल। कांग्रेस संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक मजबूत बनाने की कवायद के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने आमला विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया कार्य विभाजन किया है। राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सहप्रभारी सुश्री ऊषा नायडू के निर्देशों के परिपालन में तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा की अनुशंसा पर जारी आदेश में पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन सृजन अभियान को गति देने का प्रयास किया गया है।
– संगठन विस्तार को मिलेगा बल
जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी को आमला विधानसभा क्षेत्र के मोरखा, बारंगवाड़ी और हथनोरा मंडलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें इन क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा कांग्रेस की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– नगर संगठन की जिम्मेदारी भी तय
वहीं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख को आमला नगर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नगर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को अधिक सक्रिय बनाया जा सकेगा।
– जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की तैयारी
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, बूथ एवं मंडल स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाना तथा स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करना है। इसी रणनीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
– क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
नई जिम्मेदारियां मिलने पर आमला क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने विजय पारधी एवं सुभाष देशमुख को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस निर्णय से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस की गतिविधियां क्षेत्र में और अधिक प्रभावी रूप से संचालित हो सकेंगी।




