do yoga and stay healthy: योग को बनाए अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा: कैलाश आजाद

करें योग रहे निरोग: भीमराव आवठे

आठनेर। विश्व योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग पीठ परिवार आठनेर, एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति आठनेर भारतीय जनता पार्टी मंडल आठनेर के द्वारा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर आठनेर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार प्राणायाम सहित अनेक आसन एवं योगाभ्यास कराए गए। पतंजलि पीठ के सह राज्य प्रभारी भीमराव आवठे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिदिन भाग दौड़ भरे जीवन में समय निकालकर सरलतापूर्वक कुछ योगासन कर सकते हैं। योग हमारी प्राचीन एवं वैदिक परंपरा है।योग करने से मनुष्य का शारीरिक,मानसिक, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास होता है। इसीलिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए योग करने से व्यक्ति सदैव निरोगी रहता है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कैलाश आजाद ने कहा कि अनियमित दिनचर्या शरीर में बीमारियों को आमंत्रण देती है। योग करने से शरीर में बल एवं तेज की वृद्धि होती है। हमें योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा जगताप, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने,जिला भाजपा कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, समाजसेवी मनोज जगताप,जनपद सदस्य राजू सलाम,पार्षद अजय पोटफोड़े, पतंजलि परिवार आठनेर के संरक्षक भीमराव आवठे, स्वाभिमान भारत प्रमुख दीपक नायक,पतंजलि योग समिति प्रमुख रामनाथ लहरपुरे, युवा प्रभारी विनोद पिपरोले, महिला समिति प्रमुख भगवंती साहू किसान सेवा समिति प्रमुख जगदीश राठौर, योग परिवार योग प्रमुख साधना आवठे, संजय सोनी, राजेश देशमुख, रूपलाल महाराज, माधो सातपुते, धनराज गावंडे, आशुतोष सिंह चौहान, आशीष गडेकर, कुलदीप आजाद, लकी साहू सहित बड़ी संख्या में पतंजलि परिवार के सदस्य नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा प्रतिदिन योग करने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button