Big Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो वर्षीय बेटे की मौत, पिता घायल
महतपुर से दाबिदा मार्ग के ताप्ती नदी पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा

Big Accident : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दाबिदा और महतपुर के बीच ताप्ती नदी के पुल पर शुक्रवार रात हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दाबिदा निवासी रवि शंकर ईरपाचे शुक्रवार बाइक से अपनी ससुराल से 2 वर्षीय पुत्र श्रेयांश को लेकर दबिदा आ रहे थे। रास्ते में माचना नदी के पुल पर उनकी बाइक को अचानक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी ।जिसमें पिता और पुत्र बाइक से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए । बालक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं पिता रवि शंकर को मामूली चोट आई।
दोनों ही घायलों को भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को शुक्रवार रात 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने परीक्षण के बाद बालक श्रेयांश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बालक के शव का शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपकर अज्ञात वाहन की तलाश प्रारंभ कर दी है।




