Gas Cylinder: 450 रूपये में गैस सिलेंडर तब मिलेगा जब लाड़ली बहना के नाम पर होगा कनेक्शन…जानें पूरी डिटेल

MP News: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को 450 रूपये में रसोई गैस का सिलेंडर देने की घोषणा तो कर दी गई है लेकिन इसका लाभ मिलना कितना मुश्किल है यह आपके लिए जानना जरूरी है।

सरकार द्वारा जो आदेश जारी किया गया है उसके अनुसार यदि लाड़ली बहनों के नाम पर गैस कनेक्शन नहीं हैं, तो उन्हें सस्ता सिलेंडर नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों और सभी जिलों के कलेक्टरों समेत संबंधित विभागों को आदेश दिए कि 1 सितंबर 2023 से 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएं।

योजना के तहत महीने में अधिकतम एक सिलेंडर ही इस राशि में मिलेगा। इसके लिए महिला उपभोक्ताओं को पहले सिलेंडर की पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। इसके बाद 450 रुपए सिलेंडर के हिसाब से बाकी की राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाएगी। इस बीच यदि सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव हुआ तो प्रतिपूर्ति की राशि उसी अनुपात में हो जाएगी।

केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत देश में 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

यह बात जानना जरूरी है…..

1-  योजना का किसे मिलेगा लाभ ?

– जिन महिलाओं का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में दर्ज हैं। उनके नाम पर घरेलू गैस कनेक्शन हो।

2-सिलेंडर के पूरे दाम देने होंगे या मात्र 450 रुपये ?

– गैस सिलेंडर लेने के लिए पात्र लाड़ली बहना को पहले पूरी कीमत देनी होगी। बाद में गैस कनेक्शन से लिंक बैंक खाते में राशि जमा की जाएगी।

3- उज्ज्वला योजना में नाम नही है लेकिन में लाड़ली बहना  हैं, तो  लाभ मिलेगा ?

– राज्य सरकार ने दोनों योजना में पंजीकृत महिलाओं के लिए यह व्यवस्था की है। किसी एक योजना में पात्र हैं तो भी लाभ प्राप्त होगा।

4- योजना का लाभ कैसे ले सकती हैं ?

 – लाड़ली बहना के पंजीयन केंद्र पर जाकर पंजीयन कार्ड, गैस कनेक्शन नंबर और आइडी देनी होगी। इसके बाद लाभ मिलेगा।

5-  महिलाएं एक महीने में कितने सिलेंडर ले सकेंगी?

– योजना के अनुसार, महीने में एक ही सिलेंडर अधिकतम दिया जाएगा। उसी महीने उससे अधिक लेने पर पूरी कीमत चुकानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button