‘A tree in the name of mother’23 जून से 6 जुलाई तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाएगा भाजपा विधि प्रकोष्ठ 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज होगा विशेष कार्यक्रम

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधि प्रकोष्ठ की जिला बैठक 22 जून को भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिला संयोजक दिलीप यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक पाल सहित अनेक प्रमुख अधिवक्ता उपस्थित थे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और 23 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला संयोजक दिलीप यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जिले भर में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। आज 23 जून रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिले में पौधारोपण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और उनके विचारों, त्याग और बलिदान पर व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जून से 6 जुलाई तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले भर में पौधारोपण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करना है।

— समर्पण का बेहतर उदाहरण–

बैठक का संचालन शीतल गोस्वामी अधिवक्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुनील अग्रवाल अधिवक्ता ने किया। बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिवक्ताओं में सुनील सोंनकपुरिया, पवन मालवी, प्रकाश लवाहे, अमित बेस, पंजाब पवार, दीपक डोमने, दीपक घोरामाडे, सुनील जैन, कमलेश घुघरकर, और विजय अन्य शामिल थे।

इस आयोजन के माध्यम से भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति अपने समर्पण का बेहतर उदाहरण दिया है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्य किया जाएगा। जिससे पर्यावरण की सुरक्षा होगी, समाज में मातृत्व के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता भी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button