Chief Minister Mohan Yadav will attend the program of Kunbi community: कुनबी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव 

भोपाल में 9 मार्च को होगा लोणारी कुनबी समाज का विराट आयोजन

ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई दिग्गज भी कुनबी समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल

बैतूल। भोपाल में 9 मार्च को अखिल भारतीय लोणारी कुनबी समाज संगठन के नेतृत्व में 20वां अंतरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन चपाती केंद्र, भेल भोपाल के पास किया जाएगा, जहां समाज के हजारों लोग जुटेंगे। राष्ट्रीय संयोजक विष्णु राने के नेतृत्व में हो रहे इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री लखन पटेल, भोपाल की विधायक कृष्णा गौर, सागर सांसद लता वानखेड़े और छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू शामिल होंगे। इनके अलावा समाज के वरिष्ठ पदों पर आसीन अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत समाजजन और संगठन के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

– लगातार 20 वर्षों से किया जा रहा आयोजन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भीष्म भोपते ने बताया कि यह आयोजन लगातार 20 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में हल्दी-कुमकुम समारोह और समाज की महिलाओं के लिए विशेष आयोजन भी रखा गया है। साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच और परामर्श दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से कुनबी समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button