MP Sports Festival inaugurated in Bisnur: बिसनूर में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, प्रतिभाओं को मिला नया मंच

बैतूल। ग्राम पंचायत बिसनूर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में प्रधानमंत्री के निर्देशन में ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े, जनपद उपाध्यक्ष देवीराम बनखेडे और ग्राम पंचायत बिसनूर की सरपंच प्रियका ठाकरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिससे खेलों के माध्यम से वे अपने अंदर की क्षमता को पहचान सकें और ऊंचे स्तर तक पहुंचें। गांवों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें पहचान देने और मंच प्रदान करने की।
प्राचार्य रमेश मालवीय ने जानकारी दी कि इस महोत्सव में वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी और रस्साकशी जैसे पारंपरिक व आधुनिक खेलों का आयोजन किया गया। आसपास की पंचायतों और स्कूलों के विद्यार्थियों ने इन खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल मैदान में जोश, उमंग और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दर्शकों ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े, जनपद उपाध्यक्ष देवीराम बनखेडे, जनपद सदस्य प्रफुल ठाकरे, सरपंच प्रियका ठाकरे, बीआरसी खपरिया, रमेश गव्हाड़े, बोरगांव की सरपंच सविता कापसे, उत्तम गव्हाड़े, उपसरपंच केशो धोटे, ललित ठाकरे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





