Events : कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवक युवतियों ने बेबाकी से दिया अपना परिचय

जिले में पहली बार हुआ कुर्मी समाज का परिचय सम्मेलन

Event News: बैतूलबाजार। कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में मंच से बेबाकी के साथ 90 युवक युवतियों ने अपना परिचय दिया। जो युवा बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उनका परिचय स्वजन ने दिया।

बैतूलबाजार के सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि रामखेलावन पटेल पूर्व राज्यमंत्री, तेज कुमार गौर, एवं नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा, कुर्मी क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।

मंचीय कार्यक्रम में सबसे पहले समाज की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि उनका प्रयास जारी है भोपाल में करीब तीन एकड़ जगह में सामाजिक बच्चों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। जिसमे बच्चे रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि करीब चालीस वर्ष पहले सेम वर्मा द्वारा बड़े स्तर पर कुर्मी क्षत्रिय समाज सम्मेलन कराया था। जिसके बाद जिले में इतना बड़ा कार्यक्रम नही हुआ था अब समाज के द्वारा इतना बड़ा कार्यक्रम कराया गया जो कि बहुत सराहनीय है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिससे समाज में जागरूकता और आपसी सामंजस्य बनता है। हम अपने प्रदेश से दूसरे प्रदेशों तक रोटी का बेटी का संबंध करें जिससे पूरे देश में हमारा सामाजिक स्तर बढ़ेगा। पटेल ने कहा कि परिचय सम्मेलन हो तो परिचय दाताओं का विवाह भी संपन्न हो।

परिचय सम्मेलन में बैतूल, इटारसी, होशंगाबाद, आकोला महाराष्ट्र, नागपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और जबलपुर से लोग आए हुए थे। कार्यक्रम का मंच संचालन जुगलकिशोर वर्मा एवं संजय वर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button