आमला नगर मंडलम अध्यक्ष बने बंटी सोनी । पिंटू हाथिया नगर मंडलम अध्यक्ष नियुक्त ।

बैतूल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित नगर मंडलम अध्यक्ष एवं ग्रामीण मंडलम अध्यक्षों की सूची में आमला और बोडखी के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां सामने आई हैं। आमला नगर मंडलम अध्यक्ष के रूप में युवा समाजसेवी एवं विभिन्न धार्मिक समितियों से जुड़े बंटी सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नगर की उपनगरी बोडखी में सभी वर्गों में मजबूत पकड़ रखने वाले अशोक पिंटू हाथिया को नगर मंडलम अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस ने इस बार साफ और सुदृढ़ छवि वाले कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम किया है। दोनों नियुक्तियां क्षेत्रीय सामाजिक सक्रियता और जनसंपर्क के आधार पर मानी जा रही हैं, जिससे नगर और उपनगरीय क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नियुक्ति के बाद बंटी सोनी और अशोक पिंटू हाथिया ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और संगठन के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की बात कही है।




