BIRTHDAY : माता मंदिर समिति के अध्यक्ष का मंदिर समिति ने मनाया जन्मदिन

बैतूल। श्री माता मंदिर समिति शंकर नगर के अध्यक्ष अशोक डब्बू तलेड़ा का शनिवार को श्री माता मंदिर समिति ने जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी जीवन गिरी गोस्वामी ने अशोक डब्बू तलेड़ा को तिलक लगाकर श्रीफल एवं भगवान महाकाल का गमछा भेंट किया। श्री तलेड़ा के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।

सैकड़ो श्रद्धालुओं ने खिचड़ी की प्रसादी का लाभ लिया। श्री माता मंदिर युवा समिति एवं महिला मंडल ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री तलेड़ा का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के दीपक साहू, दिनेश मालवीय, लोकेश बाबू बिजवे, धर्मेंद्र साहू, अरविंद शर्मा सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि अशोक डब्बू तलेड़ा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, सरल सौम्य स्वभाव एवं शालीनता का जीता जागता उदाहरण है। श्री तलेड़ा की अध्यक्षता में मंदिर समिति द्वारा नित नए आयामों को स्थापित किया जा रहा है। श्री माता मंदिर के जीर्णोद्धार में श्री तलेड़ा द्वारा किया गया सहयोग भी नई पीढ़ी को सदैव आलोकित करता रहेगा। गौरतलब है कि श्री तलेड़ा की अध्यक्षता में श्री माता मंदिर में प्रति शनिवार भंडारा प्रसादी का सफल आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में जन्मदिन पर भंडारा प्रसादी वितरण की परंपरा भी शुरू हो गई है। वर्तमान में यह स्थिति है कि जन्मदिन पर भंडारा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। प्रत्येक शनिवार मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही भंडारा प्रसादी का वितरण किया जाता है।

— प्रतिदिन लगता है भक्तों का मेला —

मंदिर समिति से जुड़े दीपक साहू ने बताया कि इस मंदिर की यह खासियत है कि यहां प्रतिदिन लगभग 80 की संख्या में श्रद्धालु आरती में आते हैं। मंदिर समिति के जमीनी कार्यकर्ता बाबू और धर्मेंद्र द्वारा बेहतरीन सुरों के साथ आरती गाई जाती है। वहीं ढोलक वादक वेदांत काके शर्मा की बेजोड़ थाप पूरे वातावरण को धर्ममय बना देती है। इन कलाकारों द्वारा नि स्वार्थ भाव से वर्षों से मंदिर की सेवा की जा रही है। यही कारण है कि आज श्री माता मंदिर के दरबार में भक्तों का मेला लगा रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button