Big Breaking : पानी की टंकी से कूद गई सातवीं कक्षा की छात्रा, सहेलियां बोलीं: तनाव में थी

Big Breaking : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकारी में स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा ने तनाव में हाेने से बुधवार को भोजन अवकाश के दौरान परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी। गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से भोपाल रेफर कर दिया गया।

स्कूल की शिक्षिका सुनीता उइके ने बताया कि बुधवार दोपहर में भोजन अवकाश के समय छात्रों ने आकर बताया कि एक छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गई है। तत्काल ही  अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे तो देखा कि कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा टंकी पर चढ़कर कूदने का प्रयास कर रही है। शिक्षकों ने उससे बात करने का प्रयास किया और समझाइश दी।छात्रा के स्वजन को भी तत्काल सूचना देकर स्कूल बुलाया गया। छात्रा ने शिक्षकाें की कोई बात नहीं सुनी और करीब 25 फीट ऊंची पानी की टंकी से नीचे छलांग लगा दी।

 

शिक्षकों ने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एएसपी कमला जोशी ने बताया कि छात्रा के पैर और सिर में चाेट आई है जिससे वह कुछ बोलने की स्थिति में नही है। जिला शिक्षा अधिकारी डा अनिल कुशवाहा भी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे और शिक्षकों एवं छात्रा के स्वजन से चर्चा की। छात्रा के पैर में गंभीर चोट आने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए भोपाल के अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button