Big Action : रेत माफिया पर एक्शन:चार पोकलेन, 30 डंपर , 140482 घन मीटर रेत जब्त

Big Action :बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रेत माफिया और खनिज विभाग का गठजोड़ कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मंगलवार रात्रि में किए गए एक्शन में सामने आ गया है। शाहपुर तहसील के गुवाड़ी और अन्य क्षेत्रों में तवा नदी से रेत का अवैध खनन कर भंडारण किया जा रहा था। खनिज विभाग का अमला आंखे बंद किए बैठा हुआ था।

कलेक्टर को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम बनाकर गुवाड़ी गांव में आधी रात को छापामार कार्रवाई कराई। मौके पर कलेक्टर ने खड़े रहकर डंपरों, पोकलेन मशीनों को जब्त कराया और एक -एक स्थान का अवैध रेत भंडारण भी देखा।बुधवार को सुबह से खनिज और राजस्व की टीम अवैध रूप से भंडारण कर रखी गई रेत की मात्रा का आंकलन किया तो यह सामने आया है कि मौके पर एक लाख 40 हजार 482 घन मीटर रेत है।

अवैध रेत खनन और परिवहन करने में अरशद और इलियास का नाम सामने आने के बाद कलेक्टर ने दोनों पर जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार रात्रि में प्रशासनिक अमले को देखकर गुवाड़ी ग्राम में स्वीकृत रेत भंडारण स्थल से रेत खाली कर लौट रहे डंपर छिमड़ी गांव के पास खड़े कर चालक भाग गए।मौके पर सभी 30 डंपरों को लावारिस हालत में जब्त कर लिया गया।

इन डंपरों को जब्त किया गया

1- mp47282937

2. mp472c6928

3. МРОЧНЕ 2733

4. WB93 0314

5. МрозHI 3347

6. RIOSGD6289

7. MP09ZX 2937

8. RJ17GB3048

9. MPD4ZS9148

10. RJ17GB9048

11. MPO4ZJ9588

12. RJ17G81243

13. MP48 ZD6723

14- MP48 H 1280

15- MP48 H 0835

16. RJ 17 GB 1240

17. MPO4 HE 5164

18. MPO4ZQ 5165

19. RJ17GB1242

20. RJ17 GB 4048

21. KA OLAP 4589

22- MP47 H 4655

23. MP12ZD8998

24- RJ17GB/241

25- MPOYZT1623

26. MH27BX5216

27. MPOGHE6837

28. MP47G 0746

29. MP48ZD2916

30. MP48204411

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button