Betul Strike News : प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया सुंदरकांड पाठ

Betul Strike News: Health workers read Sunderkand for the wisdom of the administration

बैतूल। अपनी 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पिछले 9 दिनों से जिला व्यापार एवं उद्योग कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन अनूठे तरीकों से प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया जा रहा है। मंगलवार के दिन हड़ताली कर्मचारियों ने धरना स्थल पर प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड पाठ में समस्त ब्लॉक से बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।

Betul News : आधी रात को घर में घुसकर की मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो… यह पढ़े

हड़ताल के चलते ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। विवाह, गर्भवस्था, जन्म, मृत्यु पंजीयन गर्भवती की जांच सेवाएं उच्च जोखिम गर्भवस्था देखभाल, गर्भवती टीकाकरण, नवजात शिशु देखभाल, बच्चो का टिकाकारण, परिवार नियोजन सेवाएं, अनमोल गर्भवस्था पंजीयन, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना सेवाएं, एनसीडी एनरोलमेंट, टी. बी., मलेरिया, कुष्ठ, अंधत्व व समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं पर वितरित असर हो रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र में घर घर भ्रमण कर आम जन तक स्वास्थ्य सेवाएं इन स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा ही पहुचाई जाती है। स्वास्थ्य सेवाएं अति आवश्यक सेवाओ में आती है, स्वास्थ्य कर्मचारी की जायज मांगो को शासन द्वारा नजर अंदाज करने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को मजबूर होकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाना पड़ा है।

एएनएम,एनबीएसके संघ ने दिया समर्थन

न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को एएनएम और एनबीएसके संघ ने भी समर्थन दिया है। प्रांतीय कार्यकारणी से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश माकोडे, महामंत्री रामेंद्र मालवीय ने मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का कहा। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला सचिव बलदेव बर्डे, श्रवण परते, मनीष श्रीवास, हरिशंकर इरपाचे, बद्रीप्रसाद कुमरे, राम अवतार बावरिया, धर्मराज परमार, मोहनलाल कुमरे, चंद्रभान डढोरे, श्रीराम बोरकर, एम.एल. सागरे, भगवान दास अहिरवार, महेंद्र चौरसिया, निर्मला बोड़खे, रूखमणी सोनी, जानकी पंडोले, ललिता पांडे, उषा उइके, सुमन धोटे, लता कवडकर, वंदना नामदेव, शशिकला भादे, नीना पराते, मीना कोडले, एच.धोटे, कल्पना अवलेकर, दीपाली जैन, सुनीता कनाठे, मुन्ना लाल इवने, रेखा मालवीय, इंद्राणी वर्मा, रीता उइके, निशा तिवारी, रूखमणी अतुलकर, आनंदी पवार, बंसन्त चौधरी, एचपी तिवारी, मनोज सिंह उइके, इन्द्रकला परते, मेहरप्रभा परमार, पार्वती पवार, कृष्णा पाटिल, मोहनलाल साकरे, ललिता बारस्कर, रोशनी चढ़ोकार, संगीता धुर्वे, निशा धुर्वे, निर्मला कवडकर, निर्मला पवार, सरोजसिंह बघेल, शांति उइके, रितु पोटफोड़े, शुशीला धुर्वे, ख्यालीराम धामोड़े, नारायण नायक, सुरेंद्र सिंह राजपूत, मानू पांसे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button