Betul news: सर्व समाज जनसेवक संगठन का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

नर्मदा पुरम और लोकसभा बैतूल के विधानसभा अध्यक्षों को प्रदान किए मनोनयन पत्र 

बैतूल। सर्व समाज जनसेवक राष्ट्रीय संगठन का संभागीय सम्मेलन नर्मदा पुरम में आयोजित किया गया। इस दौरान संभागीय कार्यालय का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी और संभागीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। सम्मेलन में लोकसभा नर्मदा पुरम और लोकसभा बैतूल के विधानसभा अध्यक्षों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। बैतूल लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष लालसिंह भलावी की अनुशंसा पर विधानसभा अध्यक्षों को मनोनीत किया गया। इनमें मोहन यादव को विधानसभा बैतूल का अध्यक्ष, कन्हैयालाल यादव को विधानसभा आमला का अध्यक्ष, अन्नुलाल वाडिवा को विधानसभा भैंसदेही का अध्यक्ष, हरिचंद परते को विधानसभा मुलताई का अध्यक्ष, हरि किशोर यादव को विधानसभा घोड़ाडोंगरी का अध्यक्ष बनाया गया। अजय पंद्राम को विधानसभा घोड़ाडोंगरी का प्रभारी और लखन भलावी को विधानसभा घोड़ाडोंगरी का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी बैतूल का भी विस्तार किया गया। लोकसभा अध्यक्ष लालसिंह भलावी और शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव की अनुशंसा पर तुलसी राम यादव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार चिल्हाटे को जिला कोषाध्यक्ष, मिट्ठू लाल यादव को जिला सचिव, गोलमन कवड़े को जिला उपाध्यक्ष, रामा घुमारे को जिला उपाध्यक्ष और प्रकाश राठौर को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

सभी मनोनीत पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष लालसिंह भलावी, जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ गंगा प्रसाद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी और संभागीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। नवमनोनीत पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए बधाई दी गई।

कार्यक्रम में लालसिंह भलावी, गंगा प्रसाद यादव, तुलसी राम यादव, नरेंद्र कुमार चिल्हाटे, मिट्ठू लाल यादव, गोलमन कवड़े, रामा घुमारे, प्रकाश राठौर और अन्य पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने की प्रेरणा दी। सम्मेलन के सफल आयोजन में लालसिंह भलावी और गंगा प्रसाद यादव ने विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संगठन के उद्देश्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और नवमनोनीत पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button