आदिवासी सांसद होते हुए भी जिले में आदिवासियों की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति निंदनीय: प्रीतेश गंगारे।

आदिवासी समाज की जमीन कब्जा करने के मामले में प्रशासन से तुरंत एफआईआर की मांग।

बैतूल। आदिवासी समाज की जमीन कब्जा करने और मारपीट के गंभीर आरोपों को लेकर जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जिले में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे द्वारा गरीब आदिवासियों की जमीन हड़पने और उनके साथ मारपीट जैसी घटनाएं सामने आने से पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

प्रीतेश गंगारे ने कहा कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र के सांसद स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं, इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं आदिवासी हितों की बात करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी गरीब आदिवासियों से मिलने के बजाय भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे को बचाने में लगे हुए हैं, जो बेहद निंदनीय है।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित आदिवासी परिवार को सुरक्षा व न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो युवा कांग्रेस आदिवासी समाज के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button