MP: Ips Transfer: निश्चल झारिया को बैतूल का नया एसपी बनाया

 

MP News: मध्यप्रदेश में गृह विभाग द्वारा आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश सोमवार देर शाम जारी कर दिए हैं। इस आदेश में बैतूल के नए एसपी के रूप में निश्चल झारिया को पदस्थ किया गया है।
भोपाल क्राइम ब्रांच में बतौर एएसपी रहते हुए झारिया ने ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चलाया था। जनता ने उनके इस कार्य को बेहद सराहा भी था और ड्रग माफिया पर काफी हद तक अंकुश भी लगा था।
दरअसल बैतूल में आदिवासी युवकों की बर्बरता के साथ पिटाई करने के मामले में सरकार ने बैतूल के एसपी सिद्धार्थ चौधरी को हटा दिया था। उनके स्थान पर किसी की पद स्थापना नही की गई थी। सोमवार को आखिर जिले में नए एसपी की पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button