अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर: मुमताज शेख।

चैत्र नवरात्रि के बाद मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह।

 

बैतूल। सतपुड़ा की वादियों में बसे कोल नगरी पाथाखेड़ा में नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था और नवनिर्माण एसएचजी परिवार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर समाजसेविका व संस्था की अध्यक्षा श्रीमती मुमताज शेख ने महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित करने का दिन है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं और स्वावलंबी तथा स्वतंत्र बन रही हैं। आज महिलाओं के पास अपने निर्णय लेने की शक्ति भी है।

मुमताज शेख ने बताया कि हर वर्ष नवनिर्माण परिवार द्वारा मार्च माह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष माहे रमजान और चैत्र नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम चैत्र नवरात्रि के बाद उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि यह दिन हमें मां, बहन, शिक्षिका और समाज की अन्य महिलाओं के योगदान की सराहना करने की प्रेरणा देता है। स्कूलों और विभिन्न संगठनों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा, सम्मान और समान अवसरों के महत्व पर जोर दिया जाता है। साथ ही लैंगिक वेतन अंतर और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों पर भी जागरूकता बढ़ाई जाती है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं। इसलिए हमें मिलकर ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में काम करना चाहिए, जहां हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button