Betul news: शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी: ऋषिराज सिंह परिहार

शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी: ऋषिराज सिंह परिहार

बैतूल। श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, आठवां मिल में 9 दिसंबर को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत पोर्टल और नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सदस्य ऋषिराज सिंह परिहार और डायरेक्टर वी.के. पांडे, प्राचार्य डॉक्टर परेश जे शाह, और जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी की अध्यक्षता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत उद्बोधन में जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में खो-खो, रस्साकशी, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि ऋषिराज सिंह परिहार ने शिक्षा के साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन खेल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक विकास में भी सहायक हैं। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। डायरेक्टर वी.के. पांडे ने नेहरू युवा केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच युवाओं की प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करता है।

प्राचार्य डॉक्टर परेश जे शाह ने कहा कि प्रतिभाओं को केवल एक मंच की आवश्यकता होती है, और नेहरू युवा केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में धनंजय सिंह ठाकुर ने माय भारत पोर्टल और प्राचीन खेलों के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ठाकुर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के निलेश मिश्रा ने दिया।

इस आयोजन में अनिरुद्ध दरूदकर, ओंकार धुर्वे, आलोक नागले ने रेफरी की भूमिका निभाई। खेल युवा कल्याण विभाग से रामनारायण शुक्ला, राधेलाल बनखेडे और अनारकली तुमडाम समेत सभी प्राध्यापकगण और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button