Betul news: कीर्तन की रात बाबा आज थाणे आणो है….. श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु 

श्री लीला देव बाबा मंदिर में कल पूर्ण आहुति के साथ होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन

Khatu Shyam :  बैतूल। श्री लीला देव बाबा मंदिर विनोबा नगर में सोमवार की रात प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें आस्था एवं संस्कार टीवी पर अपनी प्रस्तुति देने वाले गायक कलाकार मनोज कामड़े सहित अन्य कलाकारों ने भजन गीतों की शानदार प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया।

उन्होंने “भर दे रे श्याम झोली भर दे…, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं…, कीर्तन की है रात, मुझे बेटा कहकर बुलाना पड़ेगा.., साथी हमारा कौन बनेगा.. भजन गाकर भक्तों को खूब उत्साहित किया। कलाकारों ने जब भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी तो पूरा पांडाल मंत्रमुग्ध हो गया। देर रात तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन स्थल पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, पुष्प वर्षा की गई।

बाबा खाटू श्याम दरबार कीर्तन में प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में जो भी पहुंचा, उसने पहले बाबा के दर्शन किए और मत्था टेका। समिति के सदस्यों ने श्याम भक्तों का तिलक लगाकर पुष्प हार से स्वागत किया। कीर्तन के पूर्व स्वाति रवि हिरानी ने ज्योत प्रज्वलित की। आयोजन को सफल बनाने में मनोज कामड़े आस्था एवं संस्कार टीवी सिंगर, दुर्गा पटेल गायिका भोपाल, सोनम ब्रह्मा गायिका सारनी, राहुल कापसे गायक सारनी, ऑर्गन वादक अभिषेक राजपूत, ढोलक वादक अंकुश सोनी, ऑक्टोपैड वादक पवन टिकमे, ढोल वादक सागर बामने, संगीत सेवा संस्कार म्यूजिकल ग्रुप सारनी की मुख्य भूमिका रही।

कारसेवकों को किया सम्मानित:

अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार शाम खाटू श्याम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था।इससे पूर्व शाम को 7 बजे अयोध्या में कार सेवा कर चुके पूर्व विधायक अलकेश आर्य, नरेश जैन, पुरन साहू का मनोज आहूजा, अनिल राठौर कथा वाचक पंडित सुखदेव शर्मा ने भगवा वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के लाला हिरानी, रामराव पंवार, राजेश राठौर, अशोक पंवार, महेंद्र गायकवाड़, प्रशांत तोमर, अनिल जैन, सुरेश धोटे उपस्थित रहे।

— पूर्ण आहुति के साथ कल होगा भंडारा–

श्री लीला देव बाबा समिति से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार सुबह 10 बजे पूर्ण आहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन किया जाएगा। सुबह से देर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। महोत्सव प्रभारी पिंटू महाले ने समस्त श्रद्धालुओं से भंडारा प्रसादी में उपस्थित रहने की अपील की है। समिति ने बताया कि मंगलवार रात श्री कृष्ण मेलोडी ग्रुप द्वारा आर्केस्ट्रा में शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button