Video Badnoor Arts: बैतूल के कलाकारों के लिए बदनूर आर्ट्स बना उम्मीद का मंच

बैतूल। जिले में कला और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन्हीं छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच देने और निखारने के लिए बदनूर आर्ट्स ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह संस्था अज्ञात कलाकारों को पहचान दिलाने के साथ ही उनकी कला को और निखारने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। हाल ही में आयोजित द्वितीय बैतूल ओपन माइक कार्यक्रम ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया।
संस्थापक प्रवीण कुमार, सह-संस्थापक अभिषेक मानकर और गोविंद मालवीय के नेतृत्व में बदनूर आर्ट्स लगातार स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम में कवि, शायर, संगीतकार और कॉमेडियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विवेक काजले गीतकार, रवि डांगे कवि, दीपक ओंकार शायर, अभिषेक मानकर गीतकार प्रशांत शर्मा वाद्य यंत्र वादक, अद्वित सिंह राजपूत.स्टैंडअप कॉमेडियन, क्रिश.कॉमेडियन, कांची बनकर.शायर, देवेंद्र मालवीय कवि, हरीश वराड़े कवि, राघवेंद्र सिसोदिया कविता और गीतकार गोविंद मालवीय जैसे कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बदनूर आर्ट्स का यह प्रयास स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने उन्हें अपनी कला के माध्यम से समाज में एक पहचान दिलाने का अवसर भी देता है।
छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने की मुहिम
बदनूर आर्ट्स के संस्थापक प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य जिले में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां से वे अपने हुनर को बड़े स्तर पर दिखा सकें। सह-संस्थापक अभिषेक मानकर और गोविंद मालवीय ने बताया कि उनका प्रयास है कि हर कलाकार की कला को सही दिशा मिले।
लगातार जुड़ रहे नए कलाकार
बदनूर आर्ट्स का यह मंच जिले के कलाकारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लगातार नए कलाकार इस मंच से जुड़ रहे हैं और अपनी कला को बेहतर बना रहे हैं। संस्था की टीम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
संस्था का मानना है कि कला और संस्कृति समाज की पहचान होती है, और इसे बढ़ावा देना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। बदनूर आर्ट्स के इस अभियान ने बैतूल जिले के कलाकारों के लिए उम्मीद की नई किरण जगाई है।
https://www.instagram.com/badnoor.arts/profilecard/?igsh=MW04ejkzcjR2OTZ1ZA==




