Police India Reform, Janmanas Kalyan Sansthan submitted memorandum: बैतूल बाजार थाने का विस्तारीकरण कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

पुलिस इंडिया रिफॉर्म, जनमानस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन

बैतूल। पुलिस इंडिया रिफॉर्म जनमानस कल्याण संस्थान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में बैतूल बाजार थाने के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर धोटे के नेतृत्व में संस्थान के सदस्यों ने थाने की मौजूदा स्थिति और बढ़ती आबादी के चलते आवश्यक सुधारों की जरूरत को रेखांकित किया। ज्ञापन में बताया गया कि थाना रेंज का विस्तार होने से थाने की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, जिसके तहत थाने की जमीन पर अतिक्रमण मुक्त कराना, खाली जगह पर उद्यान और बच्चों के खेलने के लिए मैदान बनाना अत्यंत आवश्यक है।ज्ञापन में विशेष रूप से यह बताया गया कि थाने की जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है, जिसे हटाकर वहां उद्यान और खेल मैदान बनाने की जरूरत है। इससे स्थानीय बच्चों के लिए एक सुरक्षित खेल का मैदान उपलब्ध होगा।

— जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश देने की अपील– 

प्रदेश अध्यक्ष किशोर धोटे ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि वे इस मामले में संवेदनशीलता पूर्वक विचार करें और थाने के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी अपना दायित्व निभाने वाली खाकी के हित में यह कदम उठाना बहुत जरूरी है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख सदस्यों में किशोर धोटे के साथ गौतम यादव, कमलेश हारोड़े, मोनू पाल, जिला अध्यक्ष राजकुमार महतो एवं टीम पुलिस इंडिया रिफॉर्म मध्य प्रदेश के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button